Advertisement

Vidhwa Pension List UP 2023-24 : विधवा महिलाओं को मिल रहे हैं 1500 रूपये ऐसे देखें सूची में अपना नाम

Advertisement

Vidhwa Pension List UP 2023-24 : विधवा महिलाओं को मिल रहे हैं 1500 रूपये ऐसे देखें सूची में अपना नाम – UP Vidhwa Pension List Kaise Dekhe – How to Get Widow Pension in UP – UP me Vidhwa Pension Kitni HaiUP me Vidhwa Pension Kab Aayegi – Vidhwa Pension Suchi UP – यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें – निराश्रित महिला पेंशन योजना यूपी – उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन सूची

उत्तर प्रदेश की सरकार ने विधवा महिलाओं के हित के लिए पेंशन योजना को चलाया हुआ हैं ताकि महिला की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। यूपी में जो विधवा महिलाएं होती हैं उन्हें सरकार के द्वारा 500 रूपये महिने की पेंशन दी जाती हैं जो कि सीधे महिला के बैंक खाते में डाली जाती हैं। इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करना होता हैं आवेदन करने के बाद आपका निरीक्षण किया जाता हैं सभी जानकारियां सही पाये जाने के बाद महिला को लाभ मिलने लग जाता हैं। निरीक्षण के बाद सभी महिलाओं की सूची जारी की जाती हैं और जिसका इस सूची/लिस्ट में नाम हैं उसे पेंशन मिलने लग जाती हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें कि (Vidhwa Pension List UP) विधवा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे देखें

Advertisement

Vidhwa Pension List UP 2023-24

सबसे पहले थोड़ा सा पेंशन योजना यूपी के बारे में जान लेते हैं। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता हैं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हैं, पति की मृत्यु के बाद महिला को आर्थिक सहायता दी जाती हैं ताकि महिला अपना जीवन सम्मानपूर्वक जी सके। उत्तर प्रदेश निराश्रित पेंशन योजना के तहत महिलाओं को 500 रूपये महिने के दिये जाते हैं और एक साल में 6000 रूपये की पेंशन दी जाती हैं। यह पेंशन आपको हर महिने नहीं जाती हैं यानि आपको साल में दो बार दी जाती हैं 3000-3000 रूपये करके। हर 6 महिने में आपके बैंक खाते में 3 हजार रूपये के हिसाब से पेंशन डाली जाती हैं।

Vidhwa Pension List UP online check

Kanya Sumangla Yojana UP : बेटियों को मिलेगें 15000 रूपये

Bal Shramik Vidhya Yojana UP – अब बच्चों को मिलेगें पढ़ाई के लिए 1200 रूपये हर महिने

Advertisement

UP Vidhwa Pension List Kaise Dekhe

अगर आप भी विधवा पेंशन योजना के तहत सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको निराश्रति महिला पेंशन की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने निराश्रित महिला पेंशन का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • यहां आपको नीचे की तरफ पेंशनर सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिसमें आपको 2017 से लेकर 2022 तक की सभी सूचियां दिखाई हुई हैं।
  • आपको जिस भी साल की सूची देखनी हैं आप उसी साल पर क्लिक करके लिस्ट देख सकते हैं।
  • तो चलिए हम आपको उदाहरण के लिए 2022-23 की सूची देखकर बता रहे हैं।
  • पेंशनर सूची 2022-23 पर क्लिक करें।
Vidhwa Pension List UP
  • सत्र पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
  • यहां आपको यूपी के सभी जिले दिखाई देगें।
  • आप जिस भी जिले से हो आप उस जिले पर क्लिक करें।

District Wise Widow Pension Suchi UP

अब आपके सामने नई विन्डो ओपन हो जायेगी यहां आपको दो कॉलम दिखाई देगें। उपर की तरफ निराश्रित महिला पेंशन ग्रामीण क्षेत्र विकासखण्ड वार सारांश और निराश्रित महिला पेंशन शहरी क्षेत्र नगर निकायवार सारांश। अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हो तो आपको नगर निकायवार सारांश वाले कॉलम पर जाना हैं और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हो तो आपको विकासखण्ड वार सारांश वाले कॉलम पर जाना होगा। तो चलिए हम आपको ग्रामीण क्षेत्र सूची देखकर बता देते हैं।

  • विकासखण्ड के कॉलम में आपको आपकी जिले की सभी तहसील लिखी मिलेगी।
  • आप जिस भी तहसील/विकासखण्ड से हो आपको उस पर क्लिक करना हैं।
  • और अगर आप शहरी क्षेत्र से हो तो आपको नगर निकाय पर क्लिक करना हैं।

यूपी विधवा पेंशन सूची में अपना नाम कैसे देखें

ग्रामीण विकासखण्ड पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने आपके क्षेत्र की सभी पंचायत की लिस्ट आयेगी आपको इसमें अपनी पंचायत को देखना हैं और उस पर क्लिक करना हैं क्लिक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत के नीचे नीले रंग में पंचायत के नाम लिखे हुये मिलेगें। अब आपके सामने वापस फिर से एक नया पेज ओपन हो जायेगा यहां आपको ग्राम पंचायत का नाम लिखा हुआ मिलेगा और अगले कॉलम आपको कुल पेंशनर्स की संख्या मिलेगी। तो आपको अब कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक करना हैं जैसा कि हमने ईमेज में भी दिखाया हुआ हैं।

Advertisement

Widow Pension List UP (Uttar Pradesh)

बस दोस्तों अब फाइनली आपके सामने सभी निराश्रित महिलाओं की पेंशन सूची आ जायेगी।

  • यहां आपको नीचे की तरफ टेबल दिखाई देगी जिसमें आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देगें।
  • सबसे पहले आपको क्रम संख्या मिलेगी।
  • उसके बाद रजिस्टार संख्या
  • पेंशनर्स का नाम
  • पिता का नाम
  • लिंग
  • आयु
  • वर्ग
  • मोबाइल नम्बर
  • पेशनर्स का पता
  • धनराशि (यहां आपको 3000 रूपये लिखे हुये दिखाई देगें यह 3 हजार रूपये आपको 6 महिने की पेंशन के रूप में दिये जा रहे हैं)
  • बैंक का नाम
  • अकाउंट नंबर
  • ट्रांसैक्शन की स्थिति (यहां आपको Payment Released मिलेगा मतलब आपकी पेंशन जारी कर दी गई हैं और आपके बैंक खाते में भेज दी गई हैं)

तो प्यारे दोस्तों इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश की विधवा पेंशन की सूची (Vidhwa Pension UP List) में अपना नाम व अपने मिलने वाले रिश्तेदारों व अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों का नाम आसानी से देख सकते हों। ज्यादा जानकारी के लिए सम्बन्धित विभाग की साइट पर जायें।

UP Vidhwa Pension List Official Sitehttps://sspy-up.gov.in/
पति पत्नी को मिलेगें 18500 रूपयेview here
अब मिलेगी 12000 रूपये पेंशन हर महिनेview here
 गर्भवती महिलाओं को मिलेगें 6000 रूपयेview here

Advertisement

Leave a Comment